वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी। बीएचयू में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डॉ. स्वर्ण सुमन इंडोनेशिया के बाली में शोधपत्र पढ़ेंगे। वह 23 और 24 मार्च को 11वें वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन में प्रमिभागी होंगे। उनका शोधपत्र कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से वैश्विक मीडिया में महिलाओं की डिजिटल छवि के निर्माण और उसके प्रभाव के विश्लेषण पर आधारित है। सम्मेलन में उन्हें भारत के कंट्री कोऑर्डिनेटर के रूप में भी नामित किया गया है। उनके सहकर्मियों और छात्र-छात्राओं ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...