बाली के विधायक संजय सिंह का हुआ सम्मान
जौनपुर, जुलाई 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र के बिझवट गांव निवासी और पश्चिम बंगाल की बाली विधानसभा सीट से निर्वाचित भाजपा विधायक संजय सिंह का सम्मान समारोह किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह ने विधायक संजय सिंह और राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को स्मृति चिह्न तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विधायक संजय सिंह ने अपनी जन्मभूमि को नमन करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पूर्ववर्ती सरकार के दौरान अराजकता और भय का माहौल था। आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किए जाते थे और उनके घरों को तोड़ा जाता था। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि गांव की मिट्टी से निकले संजय सिंह ने अपने परिश्रम और संघर्ष के बल पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें- Palamu News: समाजवादी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.