जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- आरएमएस हाई स्कूल, बालीचेला की छात्राओं ने ओडिशा के कटक में आयोजित प्रथम ऑल इंडिया रोइंग चैंपियनशिप में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। देश भर से आए लगभग 600 से अधिक दिग्गज रोअर्स के बीच अपनी कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए इन युवा एथलीटों ने पदक तालिका में अपना नाम दर्ज कराया।विद्यालय की होनहार खिलाड़ी श्रेया कुमारी इस प्रतियोगिता की मुख्य चमक बनकर उभरीं, जिन्होंने दोहरी सफलता हासिल की। श्रेया ने 500 मीटर इंडोर रोइंग और 2के रिले स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए। उनके साथ ही गौरी कुमारी साहू और अदिति यादव ने भी 2k रिले स्पर्धा में उत्कृष्ट तालमेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत कर स्कूल की झोली में खुशियां भर दीं।इसी क्रम में ...