जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- जमशेदपुर। मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को बालीगुमा स्थित जल मीनार का निरीक्षण कर जलापूर्ति योजना की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों के साथ परियोजना स्थल का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता और लंबित कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण में पाया गया कि जल आपूर्ति योजना के तहत कई स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य अब भी अधूरा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को नियमित जलापूर्ति में परेशानी हो रही है। वहीं जल मीनार परिसर में उपयोग हो रहे कुछ उपकरण और सामग्री जर्जर अवस्था में पाए गए, जिस पर मेयर ने गंभीर नाराजगी जताई।मेयर सुधा गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंन...