जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को बालीगुमा क्षेत्र स्थित जलमीनार का निरीक्षण कर जलापूर्ति योजना की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों के साथ परियोजना स्थल का गहन अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता और लंबित कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जलापूर्ति योजना के तहत कई स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने का काम अब भी अधूरा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को नियमित जलापूर्ति में परेशानी हो रही है। वहीं, जलमीनार परिसर में उपयोग हो रहे कई उपकरण और सामग्री जर्जर अवस्था में मिले, जिसपर मेयर ने नाराजगी जताई। मेयर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्...