अंबेडकर नगर, फरवरी 15 -- अम्बेडकरनगर। बनगांव डिहवा में आदर्श रामलीला समिति के बैनर तले चल रही रामलीला में राम सुग्रीव मित्रता व बालि वध का मंचन किया। जिसे देख दर्शक रोमांचित हो उठे। पहले दृश्य में जहां राम सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन कलाकारों ने किया तो वहीं दूसरे दृश्य में बालि वध का मंचन किया गया। भगवान राम के कहने पर सुग्रीव बालि को युद्ध के लिए ललकारता है। किसी की चुनौती न सहने वाला बालि भी गुफा से बाहर आता है। दोनों के बीच युद्ध शुरू हो जाता है। जिसमें बालि सुग्रीव को लहूलुहान कर देता है। ऐसे में सुग्रीव को मैदान छोड़कर भागना पड़ता है। भगवान राम के आश्वासन पर सुग्रीव दोबारा बालि से युद्ध करता है। इस बार भगवान राम के बाण से बालि का वध हो जाता है। यह दृश्य देख दर्शक रोमांचित हो उठे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...