बगहा, फरवरी 5 -- एक प्रतिनिधि मझौलिया। गुरुबार को थाना क्षेत्र के एक गांव से बालिग प्रेमी और नाबालिग लड़की धराये।मामले में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि बालिग युवक को जेल भेजा जायेगा जबकि नाबालिग लड़की का मेडिकल जांच होगा।बताते चले कि प्रेमी युगल को मझौलिया पुलिस ने उस वक्त बैठनिया वार्ड 03 के एक मंदिर परिसर से उठाया जहां पंचायत प्रतिनिधि दोनों की शादी कराने में जुटे थे।इसी बीच किसी ने मझौलिया पुलिस को खबर दे दी कि बालिग लड़का और नाबालिग लड़की की शादी करायी जा रही है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हस्तेप कर बेमेल विवाह को रोका।पुलिस के मुताबिक मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है, वही कतिपय जनप्रतिनिधि इस रिश्ते को विवाह में बदलना चाहते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...