पीलीभीत, जुलाई 7 -- पीलीभीत। नौ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाले 66 वर्षीय वृद्ध के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की निवासी नौ वर्षीय बालिका से 66 वर्षीय वृद्ध ने दुष्कर्म की घटना को अंजामदिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की गई थी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने काफी सतर्कता बरती थी। मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र कर आरोपी मोहम्मद उमर के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: तालाब की जमीन पर बना मकान ढहाने की मांग प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ आर...