रुद्रपुर, मार्च 1 -- रुद्रपुर। शुक्रवार को पंतनगर विवि परिसर में 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म मामले में पंतनगर पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पंतनगर थानाक्षेत्र एक व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया था कि शुक्रवार की शाम उनकी कक्षा पांच में पढ़ने वाली बेटी को पंतनगर विवि में सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात जंग बहादुर नशे की हालत में बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे सरकारी आवास के पुराने खंडहर में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार सुबह पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया गया था। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया...