मथुरा, जनवरी 15 -- थाना फरह पुलिस द्वारा बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित बाल अपचारी को मंगलवार रात उसके घर दबिश देते हुए अभिरक्षा में ले लिया। पूछताछ करने के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गयी। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका को गांव के ही 14 वर्षीय किशोर बाल अपचारी पर चॉकलेट देने के बहाने बहला फुसला कर खाली प्लॉट में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गयी। रात करीब पौने नौ बजे प्रभारी निरीक्षक फरह छोटेलाल, निरीक्षक अपराध यशपाल सिंह, उप निरीक्षक आनन्द शर्मा ने पुलिस टीम के साथ बाल अपचारी को घर से पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए किशोर न्यायालय के समक्ष...