हापुड़, सितम्बर 23 -- कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में छह वर्षीय बालिका के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने दो किशोरों के विरुद्ध संबंधित धाराओं और पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने प्रकरण की पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, 17 सितंबर को बच्ची घर के बाहर मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान एक किशोर उसे बहला-फुसलाकर घर की छत पर ले गया और उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। अगले दिन 18 सितंबर को दूसरे किशोर द्वारा बच्ची को अपने घर बुलाकर इसी प्रकार की हरकत किए जाने का आरोप है।बताया यह भी पढ़ें- मासूम संग छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोपित को भेजा जेल गया कि बच्ची ने कई दिन बाद 21 सितंबर की शाम अपनी मां को दोनों घटनाओं के बारे में बताया। जानकारी मिलने पर परिवार क...