बालिका सशक्तीकरण के लिए विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन
जहानाबाद, अक्टूबर 7 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में बाल विवाह की समाप्ति एवं बालिकाओं में निवेश थीम पर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बालिकाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी आयोजन पर चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने बालिका जन्मोत्सव, बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण, एनीमिया जांच एवं आयरन वितरण, स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता तथा प्रेरणादायक गतिविधियों के आयोजन का निर्देश दिया। साथ ही सभी प्रखंडों एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों की बालिकाओं की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। तीनों कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों घोसी, जहानाबाद एवं मखदुमपुर में आत्मरक्षा प्रश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.