बालिका संग दुष्कर्म की कोशिश में युवक गिरफ्तार
सीतापुर, जून 25 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के युवक ने अपने पड़ोसी पर भतीजी के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता के चाचा ने घटना का एक वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।शहर कोतवाली इलाके एक युवक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पड़ोसी अकील ने उनकी सात वर्षीय भतीजी को बहला-फुसलाकर बुला ले गया। उसके बाद उसके साथ पहले छेड़खानी, फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि युवक बालिका के साथ पहले भी अश्लील हरकतें कर चुका है। जिसका वीडियो भी उनके पास मौजूद है। पीड़िता के परिजनों ने घटना से जुड़ा एक वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.