कौशाम्बी, जुलाई 31 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र की एक महिला ने 28 जुलाई को स्थानीय थाने पर मुकदमा कायम कराया। इसमें आरोप लगाया कि इलाके के कुम्हियावां निवासी जुगाड़ मुस्लिम उर्फ जुबैर ने उसकी नाबालिग भतीजी के साथ अश्लील हरकत की। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के अनुसार, अभियोग पंजीकृत किए जाने के बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को पश्चिमशरीरा-अंधावां बॉर्डर से उसे गिरफ्तार किया गया। लिखापढ़ी के बाद चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...