महाराजगंज, अगस्त 20 -- खनुआ, हिन्दुस्तान संवाद। 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी जोगियाबारी की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को बालिका शिक्षा, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में निरीक्षक सुग्रीव प्रसाद ने कहा कि बेटियों को समान अवसर और उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक होकर दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों को सशस्त्र सीमा बल समेत अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती की प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Biharsha...