बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जीते पदक
धनबाद, सितम्बर 11 -- धनबाद। प्रखंडस्तरीय खेलो झारखंड-2026-27 प्रतियोगिता में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीते। तीन हजार मीटर दौड़ में संगीता कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। 400 मीटर दौड़ में मौसमी कुमारी ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में भारती कुमारी ने दूसरा और 800 मीटर दौड़ में तनीषा कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में राखी कुमारी तृतीय रहीं। 100 गुणा 4 मीटर रिले में मौसमी कुमारी, वीणा बास्की, प्रीति कुमारी और राखी कुमारी की टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। वहीं 400 गुणा 4 मीटर रिले में संगीता कुमारी, वीणा बास्की, भारती कुमारी और मौसमी कुमारी की टीम ने भी दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- डीएवी कथारा के राज्यस्तरीय विजेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.