लखीसराय, जून 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वीबी बालिका विद्यापीठ लखीसराय द्वारा आयोजित सतत विकास परियोजना (सस्टेनेबल प्रोजेक्ट) का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें प्रकृति के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

परियोजना का उद्देश्य विद्यालय की ओर से आयोजित इस विशेष पहल में छात्राओं ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत पोस्टर निर्माण, नारा लेखन, निबंध लेखन तथा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश समाज त...