जहानाबाद, मार्च 29 -- रतनी, निज संवाददाता। बिहार राज्य रग्बी संघ के तत्वावधान में जहानाबाद जिला रग्बी संघ द्वारा मखदुमपुर प्रखंड के इक्किल खेल मैदान में आयोजित 10 वीं बिहार राज्य अंडर 15 (महिला/पुरुष) रग्बी प्रतियोगिता का खिताब नालंदा एवम् पटना ने अपने नाम की। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में पटना ने नवादा को 36-00 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। वही नालंदा दूसरे स्थान तो भोजपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में नालंदा ने पटना को 17-10 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। पटना द्वितीय स्थान तो नवादा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले प्रतियोगिया का उद्घाटन लोजपा महिला मोर्चा बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ इंदु कश्यप एवम् हाई स्कूल इक्किल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। पूर्व प्रधानाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.