रामपुर, अप्रैल 29 -- मंडल मुरादाबाद की टीम में बालिका वर्ग अंडर-19 में पांच बालिकाओं का चयन हुआ है। रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट कोच इरफान हुसैन ने बताया रामपुर की चयनित बालिका वर्ग अंडर-19 की खिलाड़ियों का चयन मंडल मुरादाबाद की टीम में हुआ है। यह सभी चयनित क्रिकेट खिलाड़ी मंडल मुरादाबाद की टीम की ओर से दो मई से मेरठ के भामाशाह स्टेडियम में होने वाली जोनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने पांचो खिलाड़ियों को उनके चयन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। चयनित खिलाड़ियों में प्रतीक्षा ,शगुन ,उज़िला खान ,मांनिआ खन्ना और हरमन कौर शामिल है। यह भी पढ़ें- ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की बालिका टीम चयनित इस अवसर पर चयनित खिलाड़ियों के माता-पिता और बड़ी संख्...