लखनऊ, जनवरी 4 -- राजकीय बालिका गृह में स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से कैंसर फ्री इंडिया प्रोजेक्ट के तहत किशोरियों को कैंसर के प्रकार, कारण, लक्षण और बचाव के प्रति जागरूक किया। संस्थापिका नीलू सुमेदा त्रिवेदी ने किशोरियों को मासिक धर्म के बाद स्वत: परीक्षण करके स्तन कैंसर के बचाव के प्रति प्रशिक्षण प्रदान किया। सुरक्षित माहवारी के साथ समाज में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सेनेटरी पैड को सही तरीके से डिस्पोज करने के तरीके बताए। कार्यक्रम में बालिका गृह की अधीक्षक सफलता, एडवोकेट नैंसी चौहान समेत 100 किशोरियां रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...