फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- मोहम्मदाबाद। एक गांव की दलित बालिका को कुछ लोग बहला फुसलाकर ले गये। इसको लेकर पुलिस मे रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गयी है। एक महिला ने पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा कि 11 मार्च को उसकी 16 वर्षीय बेटी बिना बताये घर से चली गयी। बाद में पता चला कि कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र का एक युवक बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। उसका कहना है कि एक नंबर से उसके पास फोन भी आया जिसमें बेटी की जानकारी देने के नाम पर पांच हजार रुपये भी ठग लिये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.