अयोध्या, मार्च 13 -- कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित बालू घाट का मामला सीडब्ल्यूसी ने कराया रेस्क्यू अयोध्या,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे किनारे बालू घाट पर तीन वर्षीय बालिका को एक व्यक्ति ने पीटा और छोड़कर भाग गया। जिला समन्वयक अपराजिता समिति की शिकायत पर न्याय पीठ बाल कल्याण समिति ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिक के माध्यम से बालिका का रेस्क्यू कराया।सीडब्ल्यूसी अयोध्या अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया गया कि बुधवार को कविता मिश्रा जिला समन्वयक अपराजिता समिति द्वारा उन्हें लिखित सूचना दी गई बीते तीन तारीख को नयाघाट बाईपास स्थित बालूघाट के पास एक व्यक्ति द्वारा तीन वर्षीय बालिका को पहले पीटा गया व उसके बाद उसे वहीं छोड़ दिया गया, जो कि वही पर स्थित एक चाय दुकान वाले के पास है, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिक ...