पिथौरागढ़, मार्च 20 -- पिथौरागढ़ पुलिस ने एक 14 वर्षीय बालिका को ढूंढकर उसके परिजनों को सौंपा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली में एक बालिका का घर से बिना बताए कही चले जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने बालिका को भड़कटिया क्षेत्र से ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...