बालिका को अमेरिकी दंपती को विधिवत सौंपा
मधुबनी, जुलाई 19 -- मधुबनी । डीएम -सह-जिला दंडाधिकारी आनंद शर्मा की उपस्थिति में रविवार को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मधुबनी में आवासित एक बालिका को दत्तक ग्रहण की समस्त वैधानिक एवं अंतिम प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका (वरअ) के एक दंपती को विधिवत सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि दत्तक ग्रहण व्यवस्था निराश्रित एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के सुरक्षित पुनर्वास, समुचित देखभाल तथा उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को पारिवारिक स्नेह, सुरक्षित वातावरण तथा बेहतर जीवन के अवसर उपलब्ध कराना समाज और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया ऐसे बच्चों को प्रेमपूर्ण परिवार प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास का मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.