बांदा, अप्रैल 17 -- बांदा। पेट दर्द से परेशान बालिका के पेट से डॉक्टर ने डेढ किलो का ट्यूमर निकाल कर जान बचाई। अपरेशन दो घंटे तक चला। आपरेशन के बाद बालिका स्वस्थ्य है। फतेहपुर के खागा तहसील क्षेत्र के देवड़ा के अवधेश कुमार ने बताया 12 वर्षीय बेटी सोनाक्षी चार दिन से पेट दर्द से परेशान थी। उसे खागा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने सोनाक्षी को फतेहपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डॅाक्टर ने अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन किया। जांच में पता चला सोनाक्षी के पेट में डेढ़ से 2 किलो मवाद है। यह भी पढ़ें- उदासीनता: बस्ते के बोझ से कराह रहा स्कूली बच्चों का बचपन इसके बाद डॉक्टरो ने कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन परिजन कानपुर न ले जाकर बांदा निखिलम सर्जरी सेटर ले आए। यहां पर सर्ज...