कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- सरायअकिल कस्बे के खरका पर मोहल्ला निवासी कमलेश कुमार मजदूरी करता है। उसकी 10 वर्षीय बेटी शिवांगी शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान पुरखास की ओर से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची पहिये में फंसकर करीब आठ फीट तक घिसट गई थी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया था। मृतका के पिता के मुताबिक घर पर तिलकोत्सव का कार्यक्रम था। इसी वजह से इतनी देर रात बेटी बाहर थी। पीड़ित पिता की तहरीर पर बाइक चालक धीरज पाल निवासी पुरखास व उस पर सवार सूरज निवासी नेपाल तथा शिवराज निवासी बैगवां फतेहपुर के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। यह भी पढ़ें- बेकाबू बाइक सवार ने बालिका को रौंदा, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.