बेगुसराय, जून 1 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड के अमरपुर पंचायत स्थित जयनगर स्थित निर्माणाधीन खेल मैदान में रविवार की शाम महिला कबड्डी मैच का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षक रामू कुमार, भुनेश्वर राय,दयानंद राय,राहुल राज, कोच मिथलेश कुमार ने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें उत्साहित किया। केंद्रीय विद्यालय मोकामा और अमरपुर के बीच शानदार मैच हुआ। बालिका कबड्डी टीम अमरपुर की कैप्टन मनीषा के नेतृत्व में 25 पॉइंट और केंद्रीय विद्यालय मोकामा के कैप्टन रिया के नेतृत्व में 18 पॉइंट लाए। अमरपुर टीम 7 पॉइंट से मैच जीती। समाजसेवी राहुल राज ने कहा कि हजारों की घनी आबादी वाला क्षेत्र खेल मैदान विहीन हैं। यह भी पढ़ें- बालिका कबड्डी में अमरपुर ने मोकामा को 7 अंकों से हराया अब खेल मैदान का निर्माण भी प्रगति पर है। बहुत जल्द ही 2 करोड़ 52 लाख 7 ...