चंदौली, जनवरी 3 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चंदौली टेनिस बाल क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर शनिवार को एकदिवसीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सिकंदरपुर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच चकिया एवं शहाबगंज टीम के बीच खेला गया, जिसमें चकिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। उद्घाटन मुकाबले में चकिया टीम ने 20 अंक प्राप्त किए, जबकि शहाबगंज टीम 13 अंकों पर सिमट गई। इस प्रकार चकिया टीम ने 7 अंकों के अंतर से मैच अपने नाम किया। खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और खेल भावना की दर्शकों ने जमकर सराहना की। मैच में रेफरी की भूमिका प्रिंस एवं इंदल ने निभाई। संचालन संघ के सचिव हरिहर प्रसाद ने किया। इस दौरान विनोद कुमार, शशि,धर्मराज, अर्जुन, प्रद्युम्न, मनोज ...