बालिकाओं से कराया उन्नत मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ
बांदा, अगस्त 28 -- बांदा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत बिसंडा थाने में उन्नत मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को बालिकाओं के हाथों इसका उद्घाटन कराया गया। बालिकाओं ने महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र को महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं के समाधान, सुरक्षा संबंधी जागरूकता तथा आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। केंद्र के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस पहल के माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.