उन्नाव, मार्च 20 -- उन्नाव। कंपोजिट स्कूल रनियामऊ में शिक्षकों और छात्रों ने जन जागरूकता अभियान चलाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। शिक्षक अमित तिवारी ने बताया मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य लड़कियों में आत्मविश्वास, आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है। नवरात्र के अवसर पर इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को एक जन-आंदोलन में बदलना है ताकि बेटियां सुरक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बन सकें। बीएसए शैलेश पांडेय ने जारी आदेश के अनुसार इस विशेष अभियान के जरिए 26 मार्च तक स्कूलों में व्यापक गतिविधियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर महिला सशक्तिकरण का संदेश फैलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.