रुद्रपुर, नवम्बर 5 -- किच्छा, संवाददाता। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस, सेल्फ अवेयरनेस और फायर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम का आयोजन जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर ने किया। जु-जित्सू कोच और मुख्य प्रशिक्षक कमल सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि यह केवल तकनीक नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान का प्रतीक है। फायर ब्रिगेड टीम ने आग से बचाव और विभिन्न प्रकार की आग बुझाने की विधियां प्रदर्शित कीं। रीता पनेरू, सुनीता कैरा, वीणा पाठक, पीयूष और नाजनीन ने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन जु-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.