हापुड़, दिसम्बर 19 -- वीर बाल दिवस के तहत डीएम एवं सीडीओ निर्देशानुसार बच्चों में साहस, सेवा, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक नागरिकता को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियां कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धौलाना में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों द्वारा पेंटिंग के माध्यम से वीरता से संबंधित विभिन्न चित्रों को बनाया गया। पेंटिंग में टॉप 10 बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉनसरशिप योजना आदि की जानकारी दी गई। विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंम्बर 1090 वूमेन पावर, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्...