जहानाबाद, फरवरी 28 -- जिले में पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीका के 7200 डोज उपलब्ध 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की लक्षित बालिकाओं को दी जाएगी वैक्सीन जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंव केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जा रहा है। यह टीकाकरण कार्यक्रम सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एचपीवी वैक्सीन "गार्डासिल" का उपयोग किया जा रहा है, जो सिंगल डोज में दी जाती है। यह टीकाकरण 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के लिए निर्धारित है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में यह विशेष टीकाकरण अभियान तीन माह तक राज्य के सभी कार्यरत ...