बदायूं, मार्च 29 -- ग्राम दियोहरा शेखपुर स्थित संविलियन विद्यालय में एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा बैठक आयोजित की गई। समन्वयक सलोनी शर्मा ने बताया कि संस्था का मुख्य लक्ष्य सात से 14 वर्ष की स्कूल न जाने वाली बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने टीम बालिका स्वयंसेवकों के माध्यम से समुदाय को जागरूक करने और नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सलोनी शर्मा ने शिक्षकों और ग्रामीणों से अपील की कि वे स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं की पहचान कर उनका दाखिला कराएं। बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधांशु, पूजा राघव, अनुज गौरव शर्मा, रिंकी, संजीव कुमार, जुगेन्द्र, राजेश कुमार, आशा शर्मा, कुसुमा देवी और बबली सहित पंचायत सहायक व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें विद्यालय भेजने का संकल्प लिया।

हिंदी ...