पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पीलीभीत। मिशन शक्ति के अंतर्गत इकरा पब्लिक इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेंडर स्पेशलिस्ट अजीत सिंह और श्रीकांत ने बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया गया। बालिकाओं को बताया गया कि उनके लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे वह आत्मनिर्भर होकर अपने निर्णय स्वयं ले सकती है। बालिकाओं और महिलाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं कन्या सुमंगला योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, 181 बाल सेवा योजना, पास्को एक्ट एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस मौके पर सखी वन स्टॉप सेंटर चाइल्डलाइन, डीसीपीयू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...