पीलीभीत, मार्च 23 -- पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर और विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह रहे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हरियाणवी डांस प्रस्तुत किया। परिषदीय स्कूल भिलइया गांवखेड़ा की छात्रा दिव्या ने अपनी प्रस्तुति दी। एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर अमरिया की बालिकाओं ने सीपीआर और हैंडवॉश के बारे में नाटक मंचन कर जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रद...