आजमगढ़, जुलाई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हीरापट्टी में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजनांतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, सुरक्षा एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की 230 बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए महिला अध्यापिकाओं एवं महिला कल्याण विभाग के हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम द्वारा सेनेटरी पैड वितरित किए गए। साथ ही बालिकाओं को सेनेटरी पैड के सुरक्षित एवं सही उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता और मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओ...