संभल, जनवरी 31 -- ग्राम आटा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व कस्तूरबा बालिका विद्यालय सरथल खेड़ा की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें उन्हें विभिन्न प्रकार के किक व पांच सिखाए गए। कोच सुरेश कुमार ने बताया बालिकाएं विपरीत परिस्थितियों में विरोधी का डटकर मुकाबला कर सकें, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने व रेखा, पूर्वी ने छात्राओं व लेग राइज, फ्रंट किक, बेसिक पंच आदि की ट्रेनिंग दी। सुरेश कुमार ने बताया कि सभी छात्राएं बड़ी ही लगन व मेहनत से सेल्फ डिफेंस सीख रही हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्र भूषण ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिले के जूनियर हाई स्कूल व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छात्राओं को प्रशिक्षण के ...