संभल, मार्च 10 -- पूर्व प्राथमिक विद्यालय पतरौआ व उच्च प्राथमिक विद्यालय पथरा की छात्राओं को सोमवार को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही योग का अभ्यास कराया गया। ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुरेश कुमार व महिला खिलाड़ी ब्लैक बैल्ट होल्डर रेखा, पूर्वी ने सभी बालिकाओं को फ्रंट किक, फ्रें जंप किक, बैक किक एल्बो अटैक, फिंगर अटैक का अभ्यास कराया। ग्रामीण अंचल की बालिकाएं पूरी लगन से मार्शल आर्ट सीख रही हैं। साथ ही विद्यालय के पीटीआई शिक्षकों को भी अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि कैंप के बाद भी बालिकाओं को निरंतर अभ्यास कराया जा सके। ताइक्वांडो कोच ब्लैक बैल्ट धारक रेखा ने बताया कि हर बालिका को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। जिससे आत्मरक्षा के गुर के साथ साथ बालिकाएं मानसिक रूप से भी मजबूत होती हैं। छात्राओ को प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकार ...