देवघर, नवम्बर 18 -- देवघर। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं भारतीय एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग का अयोजन केकेएन स्टेडियम देवघर में 14 नवंबर को हुआ था। जिसके तहत सोमवार को केकेएन स्टेडियम में अस्मिता महिला लीग के 11 इवेंट के पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े द्वारा विजेता सभी खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर संघ के अध्यक्ष ने कहा कि देवघर की बालिकाओं में बहुत प्रतिभा है। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि प्रतिभावान बालिका खिलाड़ियों को खेल के मैदान तक भेजें। ताकि वह अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सके। इस अवसर पर संघ के सचिव मनोज मिश्रा, जिला एथलेटिक्स योजना के चेयरमैन आशीष ...