पूर्णिया, मई 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया के प्रांगण में कक्षा पांचवी से 12 वीं तक के बालिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में डॉक्टर मन्नू सलोनी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा छात्राओं से बात कर उनकी छोटी-बड़ी सभी शंकाओं का समाधान किया। साथ ही स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार लेने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण का सुझाव दिया। हिमालय वैलनेस कंपनी के तत्वावधान में यह शिविर आयोजित किया गया। संस्था के क्षेत्रीय पदाधिकारी भृगुराम महतो ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा बसती है। जब शरीर स्वस्थ रहेगा, तभी आप पढ़ाई अच्छी तरह से कर सकेंगी। यह भी पढ़ें- सखी सहायता डेस्क कार्यक्रम में किशोरियों को दी जानकारी विद्यालय के प्राचार्य...