नोएडा, फरवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा। यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने सीएसआर के तहत राजकीय बाल गृह बालिका सेक्टर-62 की बालिकाओं के विद्यालय आने-जाने के लिए बस दान की। कलेक्ट्रेट परिसर में बस महिला कल्याण विभाग को प्रदान की गई, जिससे बालिकाओं की शिक्षा तक सुरक्षित, सुगम एवं नियमित पहुंच सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने विधिवत पूजा-अर्चना और रिबन काटकर बस को राजकीय बाल गृह बालिका के लिए सुपुर्द किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...