प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज। मिशन शक्ति के तहत इस महीने स्कूल चलो अभियान के दौरान आउट ऑफ स्कूल एवं शालात्यागी बालिकाओं को चिन्हित कर विशेषतौर से विद्यालय में नामांकन कराया जाएगा। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि झुग्गी-झोपड़ी, स्लम, ईंट भट्टे, घुमन्तु समुदाय, एकल अभिभावक वाले परिवार, लघु औद्यौगिक क्षेत्र एवं भीख मांगने वाले समुदाय की बहुलता वाले क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाए। जिला नोडल, बालिका शिक्षा शत्रुंजय शर्मा ने बताया कि मई महीने में सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की बालिकाओं को निकट की बैंक शाखा का भ्रमण कराते हुए उन्हें खाता संचालन की प्रक्रिया के साथ ही बैंक संबंधी अन्य जानकारी दी जाए। 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण...