पीलीभीत, अगस्त 26 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट प्यारेलाल मौर्य ने बालिकाओं की सुरक्षा विषय पर जनपदस्तरीय बैठक लेकर अधिकारियों और प्रधानाचार्योँ को दिशा निर्देश दिए। बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कैमरे लगवाने और सुनसान रास्तों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- Buxar News: अम्बेडर छात्रावास के छात्राओं की जल्द दूर होगी समस्याएंबैठक के निर्देश बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि राज्य महिला आयोग ने पत्र के माध्यम से निर्देश दिए हैं कि सभी बलिका स्कूल, कालेज, कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी आदि में बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएं। सुनसान रास्तों पर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए और इन जगहों पर पुलिस गस्त बढ़ाई जाए, जिससे बालिकाओं को रात्रि के समय या स्कूल, कोचिंग से जाते समय असुरक्षित महसूस न करे...