रांची, मार्च 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। यूनिसेफ ने झारखंड में किशोरियों के लिए माध्यमिक शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा शिक्षा की निरंतरता और गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से झारखंड विधानसभा में गुरुवार को एक राउंडटेबल चर्चा का आयोजन किया। जेंडर-रेस्पॉन्सिव सेकेंडरी एजुकेशन विषय पर आयोजित इस बैठक में राज्य में बालिकाओं की शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के 35 से अधिक विधायकों के साथ यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख डॉ. कनीनिका मित्र, यूनिसेफ की कम्युनिकेशन, एडवोकेसी एवं पार्टनरशिप स्पेशलिस्ट आस्था अलंग तथा एजुकेशन स्पेशलिस्ट पारुल शर्मा सहित कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया।राउ...