अमरोहा, नवम्बर 24 -- अमरोहा। विधायक खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर अमरोहा की टीम विजेता रही। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग अमरोहा के तत्वावधान में विधायक खेल प्रतियोगिता, खेल लीग में श्रीराम इंटर कॉलेज बादशाहपुर में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में नेहरू स्मारक इण्टर कॉलेज रजबपुर की टीम विजेता रही। जबकि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हुसैन अब्बास और जान्हवी यादव ने दौड़ प्रतियोगिता में छ: पदक जीते। बता दें कि वैंकटेश्वर विश्व विद्यालय रजबपुर अमरोहा द्वारा आयोजित कबड्डी और रस्साकसी प्रतियोगिता में भी नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर अमरोहा की बालिकाओं ने दोनों प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। प्रधानाचार्य सहित विद्यालय परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.