बदायूं, अक्टूबर 1 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों के संबंध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का प्रथम चरण 25 सितंबर से शुरू हुआ जो कि आज संपन्न हो जायेगा। द्वितीय चरण का आयोजन कल है। गुरुवार को ब्लूमिंगडेल स्कूल में अंकित रस्तोगी सिविल जज (सी.डि)त्वरित न्यायाधीश/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षित एवं संस्कारित होने एवं अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- छात्राओं को पोक्सो अधिनियम से कराया जागरुक साथ ही गुड टच एवं बैड टच के संबंध में विस्तारपूर्वक जानका...