गोरखपुर, जनवरी 12 -- गोरखपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत अध्ययनरत पांच बालिकाओं का चयन उत्तर प्रदेश टीम में 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता (अंडर-14) के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 16 से 20 जनवरी 2026 तक राजस्थान के सीकर में आयोजित होगी। चयनित छात्राएं हैं अनामिका, आंचल पाल, ख़ुशी, लक्ष्मी और रिया भारती। टीम के कोच सन्नी सिंह और मैनेजर मुकेश राय हैं। जिला और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद यह स्थान मिला। बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य व्यायाम शिक्षक एवं अधिकारियों ने सभी को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.