कन्नौज, मार्च 8 -- कन्नौज। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में यूपी का अभिमान मातृशक्ति उदीयमान यूपी की नारी-शान है हमारी" थीम के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी और अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी उपस्थित लोगों ने देखा और सुना। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वे बालिकाएं रहीं जिन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना देकर बाल विवाह रुकवाने का साहसिक कदम उठाया। चांदनी, वर्षा, नीतू, प्...