हरदोई, जनवरी 24 -- हरदोई। एक्सेस टू जस्टिस जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलाइंस और पेस संस्था द्वारा चलाया जा रहा100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत न्योरा देव में आज राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। पल्लवी सिंह सह प्रबंधक के निर्देशन में फेस पेंटिंग और मेहंदी कंप्टीशन का आयोजन किया गया। बच्चों को प्रबंधक हर्षवर्धन सिंह के द्वारा शपथ दिलाई गई। बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल श्रम बल एवं शोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में बताया गया। सरस्वती, गायत्री और अवनीश ने प्रोग्राम का संचालन किया। बच्चों को 1098 के बारे में जानकारी दी। बताया कि हम सब मिलकर के बाल विवाह के विरुद्ध आवाज उठाएंगे तो यह बुराई समाज से समाप्त हो जाएगी। पल्लवी सिंह ने कहा बालिका...